साहिबगंज: बोरियो पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
बोरियो थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बीती रात सड़क दुर्घटना में एक बाईक पर सवार विशुनपुर निवासी पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पिंकू कुमार ने फौरन इलाज किया। उधर घायल के परिजनों ने बताया कि दोनों पति पत्नी डुमरिया से अपने घर वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।