कैराना: कांधला में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Kairana, Shamli | Jun 29, 2026 भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी कांधला में पहुंचे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, कांधला में पहुंचे पर दिल्ली बस स्टैंड पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल—मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।