झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान को लेकर हजारीबाग पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में कटकमसांडी थाना प्रभारी ने राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी में विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर जागरूक किया।