चकराता: थाना कालसी क्षेत्र में पराली से भरे वाहन में लगी आग
गुरूवार को दोपहर 12 बजे के करीब जारी प्रेस नोट के अनुसार चौकी सहिया को सूचना प्राप्त हुई की जजरेट से 01 किलोमीटर आगे सहिया की तरफ एक पिकअप वाहन , जिसमें पुराली भरी हुई थी, में आग लग गई है। सूचना पर चौकी सहिया से पुलिस फोर्स को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना किया गया तथा फायर सर्विस डाक पत्थर को भी मौके पर आने हेतु बताया गया।