बेलदौर: मिडिल स्कूल उदहा बासा में कक्षा में सोते शिक्षक का फोटो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज
बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 15 स्थित उदहा बासा गांव के मिडिल स्कूल का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल तस्वीर में एक शिक्षक कक्षा के अंदर कुर्सी पर पैर रखकर सोते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्कूल में पदस्थापित पीटी शिक्षक क्रांति कुमार कथित रूप से स्कूल समय के दौरान कक्षा में ही आराम करते दिखे।