सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया पाठकचक रोड़ पर सर्राफा व्यवसायी मुकेश कुमार साव के घर रविवार रात हुई डकैती की पुलिसिया जांच तेज हो गई है। पुलिस को चार-पांच टावर डंपिंग और एफएसएल जांच से मजबूत सुराग मिले हैं। एसडीपीओ जमुई सतीश सुमन ने मंगलवार 3 बजे बताया कि लूट की राशि एक करोड़ से ऊपर है।