विदिशा नगर: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सुंदरकांड पाठ कर सरकार तक पहुंचाई मांग
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार दोपहर 2 बजे आठवें दिन भी जारी रही। जिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सुंदरकांड पाठ कर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। कर्मचारियों का कहना है कि नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ।