फतेहाबाद: कस्बा फतेहाबाद में भागवत कथा की कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद, आस्था का सैलाब और पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत
कस्बा फतेहाबाद के शमशाबाद रोड पर शुरू हुई भागवत कथा से पूर्व बुधवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर कलश सिर पर धारण किए हुए चल रही थी। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया है। परम पूज्य लोकेशानंद महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का वाचन किया जाएगा