मांगरौल: एस.डी.एम मांगरोल की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य का किया बहिष्कार
Mangrol, Baran | May 21, 2025 अभिभाषक परिषद मांगरोल की एस.डी.एम अंजना सहरावत की कार्यशैली के खिलाफ न्यायालय कार्य का बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने मांगरोल अभिभाषक परिषद का समर्थन कर एस.डी.एम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बुधवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष अजित कुमार जैन ने चेतावनी दी कि आन्दोलन एस.डी.एम के खिलाफ कार्रवाई तक जारी रहेगा।