इगलास: इगलास अलीगढ़ मार्ग पर मोहरौनी गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी बस, मची चीख-पुकार
Iglas, Aligarh | May 1, 2026 इगलास अलीगढ़-इगलास मार्ग पर हादसा हो गया। मोहरौनी गांव के समीप बारातियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बाराती सुरक्षित हैं।