कोडरमा: उपायुक्त ने किया कोडरमा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, ब्लड बैंक व पब्लिक हेल्थ लैब के आधुनिकीकरण का दिया निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उपायुक्त ऋतुराज ने शनिवार को 11 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक एवं इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी (IPHL) भवन का जायजा लेते हुए इनके आधुनिकीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।