हैदरगढ़: सिद्धौर में भाजपा नेता बृजेश रावत ने शक्तिकेंद्र संयोजकों को अंगवस्त्र भेंट कर लखनऊ सम्मेलन के लिए किया रवाना
बाराबंकी के विधानसभा जैदपुर के सिद्धौर मंडल में रविवार करीब 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के शक्तिकेंद्र संयोजकों को लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित होने वाले शक्तिकेंद्र संयोजक सम्मेलन में सहभागिता के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता बृजेश रावत ने सभी संयोजकों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया और उन्हें सम्मेलन के लिए शुभकामनाएं दीं।