मंदसौर: मंदसौर यश नगर रोड पर युवक की मौत के बाद डी-मार्ट के सामने डिवाइडर तोड़ा
मंदसौर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर अदिति गर्ग और एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर वायडी नगर रोड स्थित डी-मार्ट के सामने करीब 20 फीट डिवाइडर तोड़ा गया, लोगों ने बताया था कि डिवाइडर के कारण गलत दिशा में आवागमन से दुर्घटनाएं हो रही थीं,