दुधि: दुद्धी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती, स्कूलों व अम्बेडकर नगर में भव्य आयोजन
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती आज मंगलवार को क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, तहसील परिसर तथा नगर वार्ड नंबर 3 स्थित अम्बेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रमों में बाबासाहेब के जीवन संघर्ष, दलित उत्थान, संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय में उनके योगदान को याद किया गया।नगर स्थित बीआरसी परिसर में एक समारोह आयोजित हुआ।