लोहरदगा: ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, डबल लॉक सिस्टम व अभिलेखों की हुई जांच।
लोहरदगा उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार अपराह्न लगभग 3 बजे ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस का भौतिक सत्यापन करते हुए सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की।