नैनपुर: ग्राम डूंडा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Nainpur, Mandla | Apr 18, 2026 नैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूंडा के पास गत रात्रि अज्ञात वाहन ने दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की घटनास्थल पर मौत हो गई दूसरा घायल हो गया। मृतक संजय मरावी जोकि पालासुंदर के बरगवां का निवासी है एवं दूसरा जीत उइके ग्राम दोनी का निवासी है। नैनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।