रामपुर: बादली टांडा गाँव में झगड़ा देखने गई महिला को एक युवक ने ईट फेंककर मारा, महिला घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 3, 2025 बादली टांडा गाँव में झगड़ा देखने गई एक महिला को एक युवक ने ईंट फेंक कर मारी, जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्प्ताल में भेजा है। घटना गुरुवार की सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। घटना में घायल हुई महिला ने ज़िला अस्पताल में मेडिकल उपचार के दौरान मीडिया को जानकारी देकर घटना की पूरी बात बताई है।