गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम में हुई चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु एसपी ने 14 सदस्यीय SIT दल का किया गठन
गुना में हनुमान टेकरी धाम पर 25 अगस्त को हुई चोरी के मामले में एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने 26 अगस्त को 14 सदस्य SIT दल का गठन किया है। जिसमें कोतवाली और कैंट थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक दीवान आरक्षक और साइबर सेल गुना के आरक्षकों को शामिल किया है। आपको बता दें हनुमान टेकरी धाम पर चोरी के आरोपियों पर एसपी ने एक दिन पहले ₹10000 का इनाम घोषित किया था।