होशंगाबाद नगर: अंकितानगर में राम नाम बैंक में 7.50 करोड़ से ज्यादा रामनाम लिखे पत्रक की रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होगी पूजा
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर मे रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसके अवसर पर नर्मदापुरम के अंकिता नगर में स्थित रामनाम बैंक में राम भक्तों के द्वारा 7.50 करोड़ से ज्यादा राम नाम लिखे पत्रक की पूजा की जाएगी। यह राम नाम पत्रक 1 महीने में राम भक्तों ने लिखे हैं। इनकी पूजा कल 22 जनवरी को की जाएगी। जिसके लिए भक्तों द्वारा तैयारी की जा रही है।