होशंगाबाद नगर: नारायण नगर में स्थानीय लोगों ने 22 जनवरी को रामलला के प्रमाण प्रतिष्ठा को लेकर कोरी नर्मदा घाट तक निकाली प्रभात फेरी
अयोध्या मे 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नर्मदापुरम मे भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है इसी तारतम्य में “मेरा गांव मेरी अयोध्या”अभियान अंतर्गत आज पांचवें दिन नारायण नगर में स्थानीय लोगों ने सुबह नारायण नगर से शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कोरी नर्मदा घाट तक प्रभात फेरी निकाली इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भी मौजूद रहीं।