जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक मंगलवार शाम 6:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि चिकित्सालयों में चिकित्सक एवं स्टाफ अपनी निर्धारित ड्रेस कोड एवं आइडीकार्ड के साथ ड्यूटी करें।