फुलवरिया: पांडे परसा गांव में वन विभाग की टीम ने विशाल अजगर का किया रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत
श्रीपुर थाना क्षेत्र के पांडे परसा गांव में एक विशाल अजगर के निकलने से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उस अजगर को रेस्क्यू किया। बुधवार की दोपहर 1:00 बजे ग्रामीणों के अनुसार एक झाड़ीदार हिस्से से करीब 15 फुट का लंबा अजगर रहते हुए देखा गया था।