चंदौसी: चंदौसी असालतपुर जारई मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
गांव असालतपुर जारई मार्ग पर सोमवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव असालतपुर जारई पेट्रोल पंप के पास दो वाहनों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सीकरी गेट, चंदौसी निवासी एक व्यक्ति असालतपुर जारई की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक पर सवार गांव कोकावास नवादा के दो लोगों ने टक्कर मार दी।