डीग: फायर एनओसी नहीं होने पर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई ,डीग में चार कोचिंग संस्थान सीज
Deeg, Bharatpur | Jun 29, 2026 नगर परिषद द्वारा सोमवार को शहर में बिना फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह के निर्देश पर की गई।