गुमला: दाढ़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jan 26, 2025 सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत दाढा गांव के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। रेफरल अस्पताल सिसई में इलाज के उपरांत उसे गुमला लाया गया। भरनो थाना क्षेत्र के दूरियां गांव निवासी युवक अपने एक दोस्त के साथ कपड़ा खरीदने सिसई जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए घटनास्थल से फरार हो गया।