शाहजहांपुर: सदर बाजार क्षेत्र के चमकनी कर्बला में दो पक्षों के बीच मारपीट में कई लोग घायल, दोनों पक्षों की FIR दर्ज
दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी कर्बला की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कुछ लोगों पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 24 फरवरी को उसके पति और देवर के साथ मारपीट की। इस मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मंगलवार सुबह लगभग 2:30 बजे एफआईआर दर्ज की।