शाहजहांपुर: कांट क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर बेटी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया, FIR दर्ज
दरअसल कांट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सोमवार 24 फरवरी को सुबह करीब 4:00 एक युवक उसकी बेटी को अपने साथ कहीं ले गया है। उसका आरोप है कि उसकी बेटी सोने चांदी के आभूषण और नकदी अपने साथ लेकर गई है।