जसवंतनगर: ग्राम नगला राम सुंदर से धूमधाम से निकली कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जसवंतनगर के ग्राम नगला रामसुंदर स्थित श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ इससे पूर्व एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. आशीष प्रताप सिंह और डॉ. अर्पिता ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।