DST व सुखेर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग से ठगी करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मिक्सोरा रेस्टोरेंट, तुलसी नगर में दबिश के दौरान आरोपी मुनाफे का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन रकम ठगते पाए गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।