फतेेहपुर: बाराबंकी का शहद अब विदेश पहुंचेगा! न्यूजीलैंड टीम ने किया निरीक्षण, उत्पादक जाएंगे स्टडी टूर पर
बाराबंकी के शहद उत्पादकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते में शहद को शामिल किए जाने के बाद अब क्षेत्र के मधुमक्खी पालकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से नई उम्मीद मिली है। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड हाई कमीशन की टीम ने रजौली स्थित शहद प्लांट का निरीक्षण किया।