धमधा: दुर्ग जिले में एक हजार से अधिक आवासों का हुआ वृहद भूमिपूजन
Dhamdha, Durg | Nov 27, 2025 दुर्ग जिले में एक हजार से अधिक आवासों का हुआ वृहद भूमिपूजन, दरअसल गुरुवार शाम 5:00 बजे डीपीआर से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत धमधा में 400, दुर्ग में 248 तथा पाटन में 476 हितग्राहियों ने एक साथ भूमि पूजन कर अपने आवास निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस प्रकार कुल 1000 से अधिक आवासों में एक साथ भूमिपूजन किया गया।