फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के सिंघाई मुरावान में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
भुता थाना थाना क्षेत्र के सिंघाई मुरावान में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत थाना पुलिससे की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।