अनूपपुर: जनसुनवाई से गायब रहे कलेक्टर
12:30 बजे तक इंतजार करते रहे फरियादी, आमजन में नाराजगी
अनूपपुर: जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लगातार तीसरे मंगलवार भी कलेक्टर दोपहर 12:30 बजे तक उपस्थित नहीं रहे। अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की उम्मीद लेकर पहुंचे ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। जनसुनवाई कक्ष के बाहर बड़ी संख्या में लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।