करौं: पथरोल-करौं में बारिश के बीच माँ दुर्गा को विदाई दी गई, पुलिस प्रशासन सतर्क रहा, वाहनों की हुई छानबीन
Karon, Deoghar | Oct 3, 2025 एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार की संध्या 6 बजे पथरोल और करौं क्षेत्र में माँ दुर्गा की विदाई बारिश की फुहारों के बीच संपन्न हुई। करीब छह बजे शाम निकले विसर्जन जुलूस के दौरान भक्तों की आँखें नमी से भींगी दिखीं।पत्थर में माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय मंदिर से शुरू हुआ। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ अंततः निर्धारित तालाब में पहुँचा।