संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र के अजाव गांव के समीप बनरहिया स्थित एवन मार्का ईंट भट्टे पर मानवाधिकार और श्रम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां कम उम्र के बच्चों से भारी श्रम कार्य कराए जाने का गंभीर मामला शनिवार दिन में 11:00 बजे सामने आया है। ईंट भट्टे पर बाल मजदूरी का यह खुला खेल न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों के भविष्य के