अंबाह: खजूरी रोड निवासी सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप सिंह सिकरवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
Ambah, Morena | Apr 29, 2026 खजूरी रोड निवासी सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप सिंह सिकरवार का निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के आरआर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।भारतीय सेना की ईएमई शाखा से सेवानिवृत्त सिकरवार को अंबाह में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में पूर्व सैनिक संगठन और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी शामिल हे।