हरदा: खेत में सो रहे मजदूर पर गिरी पेड़ की डाल, सिर पर चोट लगने से मौके पर हुई मौत
Harda, Harda | Apr 30, 2026 हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कनारदा में बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात खेत में फसल की रखवाली कर रहे 40 वर्षीय मजदूर की बबूल के पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई। रात करीब 3 बजे मजदूर पेड़ के नीचे एक चबूतरे पर सो रहा था, तभी एक भारी डाल टूटकर उसके सिर पर गिर गई जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।