21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत शुक्रवार को सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंदसौर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जिला आयुष विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार संपन्न हुआ।