ओरमांझी: ओरमांझी में रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार, इंतजार में लोग
ओरमांझी में रसोई गैस सिलेंडर लेने को लेकर सुबह करीब दस बजे लंबी कतार लग गई है। लोग रसोई गैस सिलेंडर लेने के इंतजार में खड़े हैं। सुबह-सुबह ही काफी संख्या में रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग गैस एजेंसी पहुंच गए, जिससे मौके पर भीड़ का माहौल बन गया। हालांकि रसोई गैस की गाड़ी पहुंची और लोगों को बारी बारी से रसोई गैस सिलेंडर दे रही है।