नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में दिखाई दे रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में चिंता का माहौल
आपको बता दे कि इन दोनों नौगांव तहसील क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीण लोग काफी परेशान है। नौगांवा क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी के रहने वाले हरिओम सिंह ने बताया है कि वह शनिवार रात करीब 9:00 बजे के आसपास में अपना काम निपटाने के बाद गांव वापस जा रहा था। नौगांवा अमरोहा रोड पर पहुंचा तो उसे रास्ते में तेंदुआ दिखाई दिया।