नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में छोटे पशुओं से परेशान भाकियू ने दी चेतावनी
शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर सुमित कुमार नागर ने कहा है कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की वजह से किसान काफी परेशान है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इन्हें पकड़वाने हेतु ज्ञापन भी दिया जा चुका है लेकिन अभी तक किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया है। अधिकारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया तो हम लोग आंदोलन करेंगे।