नौगावां सादात: नौगांवा अमरोहा रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
नौगांवा अमरोहा रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर जुटी लोगों की भीड़ ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे अमरोहा के लिए रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी हरिओम सिंह अपनी बाइक लेकर नौगांवा में किसी काम से आया था।