श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को दोपहर 03 बजे सीएमएचओ कार्यालय में किया गया जिसमें आशा कार्यकर्ताओ को अचानक दिल का दौरा पड़ने या रोड दुर्घटना जैसी आपातकालीन स्थिति में लोगों को तुरंत सहायता प्रदान करने की जानकारी दी गई।