नानपारा: नवाबगंज में आंधी और बारिश से हाई टेंशन लाइन पर गिरा पेड़, गांव की बिजली गुल, दुरुस्त करने में जुटे कर्मी
नवाबगंज क्षेत्र में गुरुवार रात तेज बारिश और आंधी के कारण हाईटेंशन विद्युत तार पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इस घटना से गुरुवार रात 10 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे नवाबगंज नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 200 गांवों में अंधेरा छा गया। यह घटना नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर मथुरा पुल और लाल बोझी चौराहा के पास हुई