फूलपुुर: सिगरामऊ के पास ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की हुई मौत
थरवई थाना क्षेत्र में सिगरामऊ गांव के पास हंडिया–कोखराज नेशनल हाईवे पर पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक शुभम पाल (22), निवासी कौशांबी, की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक वाहन में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार 10 बजे मिली जानकारी।