मुरैना नगर: चंबल के रेत माफियाओं पर SP का सख्त प्रहार,रात में घाटों पर उतरे कप्तान,बोले अब मुरैना में अवैध कारोबार नहीं चलेगा।
मुरैना की चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने वन विभाग के साथ संवेदनशील घाटों का निरीक्षण किया।उन्होंने पुलिस को चौबीस घंटे निगरानी,वाहनों की सघन जांच और रेत माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों से सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।