🚫 “न नशा करेंगे, न करने देंगे” — मंदिर के सामने श्रद्धालुओं ने ली शपथ
हरदा के प्रताप सिटी कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर में एकादशी के अवसर पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा ‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।
🙏 श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया— “नशा नहीं करेंगे और न करने देंगे।”
📍 हरदा | मध्य प्रदेश
🚔 थाना सिविल लाइन, जिला हरदा
#Harda #HardaNews #NashaMuktBharat #SayNoToDrugs #नशामुक्तभारत #हरदा #HardaPolice #MadhyaPradesh #MPNews #AnokhaTeer
Harda, Harda | Jul 25, 2026