जनपद के थाना कांट क्षेत्र के रसूलपुर के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है।