भोरे: सुमेरी छापर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दंपति को मारपीट कर किया घायल, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
थाना क्षेत्र के सुमेरी छापर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक दंपति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार की दोपहर 2 बजे जांच में जुट गई। पहावारी शाह ने आरोप लगाया है कि बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसी सलेहरी देवी निधि कुमारी और कुमकुम कुमारी ने उन्हें और उनकी पत्नी को मारपीट कर जख्म कर दिया।