हरदा: ग्राम दूलिया के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर।
Harda, Harda | Jun 6, 2026 हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में ग्राम दूलिया के पास शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का उपचार जारी है।